अग्निपथ योजना के विरोध में सुबह सुबह ही एक बार फिर से सुलग गया है जहानाबाद, कई बसें और ट्रक फूंक दिए गए। यह घटना टेहटा आउट पोस्ट के पास हुआ है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जिस बस में आग लगाया वो थाने के पास ही खड़ी थी। प्रदर्शनकारियों की ओर से आगजनी और पथराव की खबर पाकर जहानाबाद के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए।