
Allu Arjun Bail
Allu Arjun: जेल में एक रात बिताने के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Bail) आज सुबह करीब 7 बजे रिहा हो गए। हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल अल्लू अर्जुन को रिसीव करने उनके पिता और ससुर रिसीव करने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को चार सप्ताह के लिए अंतिम जमानत दे दी थी। हालांकि जमानत मिलने के बाद भी अल्लू अर्जुन को रात जेल में ही बितानी पड़ी, क्योंकि जेल अधिकारियों को शुक्रवार को देर रात कोर्ट की ऑर्डर कॉपी नहीं मिल पाई थी। इसके चलते अल्लू को रिहा नहीं किया गया। आज 14 दिसंबर को अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) जेल से बाहर आ गए हैं।
अभिनेता अल्लू अर्जुन की रिहाई से पहले हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई थी। उनके वकील अशोक रेड्डी ने जमानत मिलने के बावजूद अभिनेता को रात में बाहर नहीं आने देने पर नाराजगी व्यक्त की। वकील ने कहा कि उन्हें हाईकोर्ट से आदेश की प्रति मिली, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आरोपी (अल्लू अर्जुन) को रिहा नहीं किया। उन्हें जवाब देना होगा। यह अवैध हिरासत है, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। फिलहाल उन्हें रिहा कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर और अन्य सहित कई राजनीतिक नेताओं ने अभिनेता की गिरफ्तारी की निंदा की थी। रहस्मिका मंदाना और वरुण धवन जैसी कई फिल्मी हस्तियों ने भी अल्लू अर्जुन के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।
बता दें कि 4 दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर में हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी। इसमं एक महिला की मौत हो गई थी और 2 अन्य घायल हुए थे। महिला की मौत के मामले में 13 दिसंबर को अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था।
Updated on:
14 Dec 2024 08:18 am
Published on:
14 Dec 2024 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
