उन्होंने बताया कि टाइगर के हाथ में गनपाउडर और कांच के टुकड़ों के कारण चोटें आई हैं। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि यह एक बड़ी घटना है। पांच राउंड फायरिंग हुई, लेकिन गनीमत रही कि वे सुरक्षित बच गए। उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं, और यह घटना निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा कि 90 के दशक में इस तरह की गैंगवार काफी आम थीं, लेकिन 1995 में मुंबई पुलिस ने इनका खात्मा कर दिया था। लोगों को डराने-धमकाने की ऐसी कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, और हम इस गुंडागर्दी को खत्म कर देंगे। टट