
भारत में सिंगापुर के राजदूत साइमन वोंग ने शुक्रवार (24 नवंबर) को एक कार की तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने उस कार और उसकी नंबर प्लेट को फर्जी बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कार में लगी राजनयिक नंबर प्लेट पूरी तरह से फर्जी है, इससे उनके देश का कुछ भी संबंध नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कार के बारे में विदेश मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को सतर्क किया है।
कार हमारी नहीं
साइमन वोंग ने X पर सिल्वर रंग की एक कार की कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा लिखा, “63 CD प्लेट वाली नीचे की कार फर्जी है। यह हमारी दूतावास की कार नहीं है।” इस मामले को लेकर हमने विदेश मंत्रालय और पुलिस को सतर्क कर दिया है। चारों ओर इतने सारे खतरों के साथ, जब आप इस कार को लावारिस देखें तो अतिरिक्त सावधान रहें। खासकर आईजीआई (एयरपोर्ट) पर।”
राजदूतों को मिलती है खास कोड वाली गाड़ीयां
वोंग ने अपने पोस्ट में दिल्ली पुलिस, विदेश मंत्रालय और दिल्ली एयरपोर्ट को भी टैग किया है। भारत में, राजनयिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों में सफेद अक्षरों वाली नीली नंबर प्लेट होती हैं। इन प्लेटों पर "CD" अक्षर के बाद दो अंकों का कोड और पंजीकरण संख्या लिखी होती हैै। CD नंबर प्लेट वाले वाहनों का विशेष स्वामित्व केवल दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों सहित विदेशी राजनयिक मिशनों और संगठनों के लिए आरक्षित है। CD का मतलब "कोर डिप्लोमैटिक" है।
बता दें कि इससे पहले अक्टूबर में, वोंग ने चाणक्यपुरी में सिंगापुर उच्चायोग के पास लगे साइन बोर्ड में एक गलती की ओर इशारा किया था। पोस्ट में, वोंग ने दो तस्वीरें साझा की थीं। साइन बोर्ड पर गलत तरीके से देश का नाम "Singapur" के बजाय "Singapore" लिखा था।
पहले भी ठीक करा चुके हैं गलतियां
वोंग ने सिंगापुर उच्चायोग के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, "पहले वर्तनी जांच करना हमेशा अच्छा होता है।" कुछ ही घंटों के भीतर, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया और वर्तनी की त्रुटि को ठीक कर दिया।
ये भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा हैं दूसरी दाऊद इब्राहिम: निशिकांत दुबे
Published on:
24 Nov 2023, 4:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.