scriptAmit Shah attacks Congress in Karnataka, Nizam's army killed for hoisting tricolor | कर्नाटक में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- तिरंगा लहराने पर निजाम की सेना ने उतारा मौत के घाट | Patrika News

कर्नाटक में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- तिरंगा लहराने पर निजाम की सेना ने उतारा मौत के घाट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 26, 2023 03:24:46 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कर्नाटक दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित गोराता गांव में 103 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया और एक शहीद स्मारक का उद्घाटन किया।

Amit Shah's attack on Congress
Amit Shah's attack on Congress

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को चुनावी राज्य के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित गोराता गांव में 103 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया और एक शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इस दौरान बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा वोट के लिए राजनीति की है। अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस गोराटा गांव में महज ढाई फुट ऊंचा तिरंगा लहराने के लिए सैकड़ों लोगों को क्रूर निजाम की सेना ने मौत के घाट उतार दिया था।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.