29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amit Shah In Jammu Kashmir: शहीद इंस्पेक्टर परवेज अहमद के घर पहुंचे शाह, परिवार को सौंपे सरकारी नौकरी के कागज

Amit Shah In Jammu Kashmir घाटी पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह श्रीनगर के नौगाम में मारे गए सीआईडी इंस्पेक्टर परवेज अहमद के आवास पर उनके परिवार से मिलने पहुंचे। परवेज को जून 2021 को आतंकियों ने मार गिराया था। इस दौरान अमित शाह के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और डीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 23 Oct 2021, 2:05 PM IST

Amit Shah In Jammu Kashmir

Amit Shah In Jammu Kashmir

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah In Jammu Kashmir ) शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीनगर पहुंच गए हैं। अमित शाह अपने दौरे की शुरुआत शहीद इंस्पेक्टर परवेज अहमद के घर पहुंचकर की। परवेज अहमद पिछले महीने आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

इस दौरान अमित साह ने अहमद की पत्नी फातिमा अख्तर से मुलाकात की और उन्हें सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक कागजात दिए। अमित शाह के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और डीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेँः Jammu Kashmir: आज से घाटी में अमित शाह का तीन दिवसीय दौरा, हाईटेक ड्रोन, स्नाइपर्स की तैनाती, 15 इलाकों में इंटरनेट बैन

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा समीक्षा के संदर्भ में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद अमित शाह की यह पहली कश्मीर यात्रा है।

उपराज्यपाल ने किया स्वागत
इससे पहले श्रीनगर हवाई अड्डे पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शाह का स्वागत किया। जहां जम्मू कश्मीर प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को ही श्रीनगर-शारजाह की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके यहां एक युवा क्लब के सदस्यों के साथ बातचीत करने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ेँः Jammu Kashmir Weather News Update: घाटी में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, लेह में भी बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

दौरे के मद्देनजर जम्मू और श्रीनगर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दोनों ही जगह ड्रोन से भी निगरानी हो रही है। सुरक्षा संबंधी बैठकों में गृह मंत्रालय के साथ ही विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों एनआईए, आईबी, सीआरपीएफ, बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी श्रीनगर पहुंच चुके हैं।

श्रीनगर में जवाहर नगर स्थित बीजेपी कार्यालय के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर जाने वाली सड़कों को शनिवार से 3 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।