मोदी 3.0 में पार्टी इस बार संगठन से आने वाले नेताओं को तरजीह देना चाहती है। वहीं, सरकार में अच्छा प्रदर्शन न करने वाले मंत्रियों की विदाई तय मानी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार के मंत्रीमंडल में अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, एस. जयशंकर, अश्वनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, मनोहर लाल खट्टर, अर्जुन राम मेघवाल, पीपी चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, जयंत चौधरी, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, चिराग पासवान, संजय झा, अनुप्रिया पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल है। वहीं, कई ऐसे नाम भी है जो लोगों को चौका सकते हैं।