30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतपाल सिंह मामले में अप्रिय घटना रोकने के लिए पूरे पंजाब में फ्लैग मार्च

पंजाब पुलिस अलर्ट है] वह अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार है। इसी तहत पंजाब पुलिस ने रविवार को सीआरपीएफ जवानों के साथ पूरे पंजाब में फ्लैग मार्च किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Mar 2023, 2:52 PM IST

amritpal_singh.jpg

अमृतपाल सिंह मामले में अप्रिय घटना रोकने के लिए पूरे पंजाब में फ्लैग मार्च

खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस चप्पे चप्पे में उसे खोज रही है। पर पंजाब पुलिस अलर्ट है। वह अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार है। इसी तहत पंजाब पुलिस ने रविवार को सीआरपीएफ जवानों के साथ पूरे पंजाब में फ्लैग मार्च किया। सूत्रों ने बताया कि, पंजाब पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के प्रावधानों के तहत अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही सार्वजनिक सुरक्षा के हित में, पंजाब सरकार ने सोमवार दोपहर तक वॉयस कॉल को छोड़कर एसएमएस और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का निलंबन बढ़ा दिया।

अमृतपाल सिंह के पैतृक गांव जल्लुपुर खैरा बड़ी टुकड़ी तैनात

अमृतसर पुलिस उपायुक्त परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि, पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए अमृतसर और शहर के बाहरी इलाकों में 100 नाके बनाए हैं। चौकियों पर पुलिसकर्मियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी हैं। सभी जिलों के कस्बों और शहरों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए, अमृतसर जिले में अमृतपाल सिंह के पैतृक गांव, जल्लुपुर खैरा के बाहर अर्धसैनिक बल की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है।

पंजाब के कई जिलों में धारा 144 लागू

राज्य के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने राज्य में सुरक्षा भी बढ़ा दी है। साथ ही पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

अमृतपाल के ठिकाने की हमें कोई जानकारी नहीं - पिता

अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि, पुलिस को अमृतपाल के घर से निकलने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लेना चाहिए था। हमें उसके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने हमारे आवास पर 3-4 घंटे तक तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को अनुचित बताया और कहा कि उनका बेटा युवाओं को ड्रग्स से दूर कर रहा है।

अमृतपाल के छह बंदूकधारी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि, अमृतपाल के छह बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है और हमें उम्मीद है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब तक कुल 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। और आगे की तलाशी और छापे मारे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े - वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह का ऐलान, विचारधारा कभी नहीं मरती, और क्या कहा देखें Video