25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM को मिली जान से मारने की धमकी, जानकारी मिलते ही जांच में जुटी पलिस

Death Threat: आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण को मिली जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी मिलते ही जांच में जुटी पलिस।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विशाखपटनम 

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 10 Dec 2024, 9:49 AM IST

Death Threat: आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण को मिली जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी को लेकर केस दर्ज कर लिया है। डिप्टी CM की पार्टी के लोगों ने बताया की एक अजनबी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। इसके अलावा उसने डिप्टी सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री के पेशी अधिकारियों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को धमकी भरे कॉल के बारे में जानकारी दी है।

एक्स पर दी जानकारी

पवन कल्याण की पार्टी जनसेना पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा, "उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के कार्यालय में धमकी भरे कॉल आए और एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी दी गई है। अज्ञात कॉलर ने उपमुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए संदेश भी भेजे। कार्यालय के कर्मचारियों ने धमकी भरे कॉल और संदेशों को उपमुख्यमंत्री के ध्यान में लाया। उनके कार्यालय के अधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना दी है।"

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच चल रही है। फिलहाल ये नहीं पता चल सका है कि कॉल करने वाला शख्स कौन था और वो क्या चाहता है। धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) और मैसेज ट्रेस करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: Sonia Gandhi Birthday: सोनिया गांधी ने ठुकरा दी थी प्रधानमंत्री की कुर्सी, क्या 20 साल बाद भी है इसकी कसक?