12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर तीखा हमला, ‘बिना तथ्यों के केवल अराजकता फैलाना जानते हैं विपक्ष के नेता’

Anurag Thakur: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी को कानूनी समझ नहीं है।
2 min read
Google source verification
Anurag Thakur press conference

अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी (फोटो-ANI)

Rahul Gandhi: लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर रहे हैं। कांग्रेस के इस कदम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) हमलावर हो गई है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के लिए कहा की उन्हें कानूनी समझ ही नहीं है। राहुल केवल अराजकता और अस्थिरता पैदा करना, संवैधानिक पदों और संस्थाओं को कमजोर करना, वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को धूमिल करना और उसकी प्रतिष्ठा को कमजोर करना जानते हैं।

प्रियंका गांधी को लेकर भी कसा तंज

इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल और प्रियंका द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन के नाम पर पुलिसकर्मियों और महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव किया है। इसके वीडियो सबके सामने हैं। प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि अब 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा ऐसा लगता है कि 'महिलाओं को मार सकती हूं' में बदल गया है।

'जनमत को चुनौती दे रहे राहुल'

वोट चोरी को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी पिछले साल से लगातार वोट चोरी की बात करते हैं। लेकिन असल में वे जनमत को चुनौती दे रहे हैं। वोट चोरी को लेकर आज तक एक भी सबूत पेश नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि देश को अब सच्चाई जाननी है। सिर्फ खोखली बयानबाजी से काम नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि राहुल की पूरी राजनीतिक शैली खोखले बयानों, बेबुनियाद आरोपों, अर्थहीन गतिविधियों, गलत तथ्यों और संदेहास्पद आंकड़ों पर आधारित है। असल में दिखाने के लिए उनके पास कुछ भी ठोस नहीं है। वे बार-बार आरोप लगाते हैं और फिर अदालत जाकर माफी मांगते हैं।

'राष्ट्रपति ने भी पहले मांगे सबूत'

राष्ट्रपति से इंडिया गठबंधन की मुलाकात को लेकर भी अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रपति के पास तो गए लेकिन सबूत लेकर नहीं गए। आपके पास कोई सबूत नहीं हैं, इसलिए आज फिर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मिलने से मना कर दिया। अनुराग ने कहा कि क्या अब राहुल को सिखाने की जरूरत है कि एक ऐसे मामले में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) उनसे मुलाकात करेंगे जो पहले से ही विचाराधीन है।