Apshinge military village Satara: महाराष्ट्र के सातारा जिले का गांव जिसे लोग 'मिलिट्री गांव' के नाम से जानते हैं। काफी लम्बे समय से अब तक लगभग हर परिवार ने भारतीय सेना के लिए अपने लाल दिए हैं। इस गांव का नाम मिलिट्री गांव होने की वजह है देश की सेवा करने का जज्बा आज भी जिन्दा है। हर घर से एक जवान सेना में या सीमा सुरक्षा बल में सेवारत है। गांव का सशस्त्र बलों में सेवा करने का इतिहास रहा है और बच्चों को उसी में करियर बनाने के लिए तैयारी करते हैं। इस गावं में भारतीय सशस्त्र बलों में प्रशिक्षण और भर्ती की सुविधा के लिए अपशिंगे 'सैन्य गांव', सतारा में एक अध्ययन केंद्र (learning center) और जिम का उद्घाटन किया गया है। बता दे लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ने गांव का दौरा किया और यहां के युवाओं के लिए पढ़ने के लिए अध्ययन केंद्र (learning center) और फिजिकल की तैयारी करने के लिए जिम सेंटर का उद्घाटन किया किया है।