31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल में अर्जेंटीना की जीत के बाद जश्न मना रहे फुटबाल प्रेमियों का तांडव, दारोगा को पीटा तीन को मारी चाकू

अर्जेंटीना ने 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीता। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराया। केरल में लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना की जीत के बाद जश्न शुरू हो गया। जश्न मना रहे फुटबाल प्रेमियों ने राज्य में कई जगह हिंसा की। रोकने पर एक दारोगा को पीटा और तीन को चाकू मार दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Dec 2022, 12:14 PM IST

kerala.jpg

केरल में अर्जेंटीना की जीत के बाद जश्न मना रहे फुटबाल प्रेमियों का तांडव, दारोगा को पीटा तीन को मारी चाकू

अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2022 की नई चैंपियन बनी। कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में अर्जेंटीना की टीम पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व विजेता बन गई है। लियोनेल मेसी दुनिया के फुटबाल प्रेमियों के आंखों के तारे बन गए। अर्जेंटीना के फुटबाल विश्व कप जीतने के बाद पूरी दुनिया जश्न मनाने लगी। भारत में भी कई राज्यों में जश्नमनाया गया, पर केरल में जश्न ने हिंसक रुप ले लिया। केरल राज्य में कई जगहों से झड़प की कई घटनाएं सामने आईं। अर्जेंटीना की जीत के तुरंत बाद 17 वर्षीय अक्षय कोल्लम, लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जीत के जश्न में हिस्सा ले रहा था, तभी उसे असहज महसूस हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

तीन लोगों को चाकुओं से गोद कर किया जख्मी

केरल राज्य के अन्य हिस्सों में, खासकर कन्नूर में, समर्थकों का अर्जेंटीना जीत का जश्न हिंसक हो गया। चाकुओं से गोद कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।

दारोगा को जश्न मना रहे फुटबॉल प्रेमियों ने पीटा

केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम के तटीय गांव में, पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को जश्न मना रहे लोगों को रोकना भारी पड़ा। लोगों ने इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। फुटबॉल खेल को पसंद करने वाले केरल के कुछ अन्य शहरों और कस्बों से भी हिंसा की खबरें आई हैं।

यह भी पढ़े - राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वायनाड से चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

यह भी पढ़े - केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी का झूठा वादा कर विवाहित महिला की सहमति से यौन संबंध, दुष्कर्म नहीं

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय