मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि जो लोग इस तरह की बेवकूफी कर रहे हैं, उनको भी पता है कि हमारे संविधान में विधानसभा के क्या अधिकार हैं और संसद के क्या अधिकार हैं? ऐसे में अगर वो संसद के अधिकार पर अतिक्रमण करने की बेवकूफी में लगे हों, तो उसका कोई फायदा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अब 370 पाताल में जा चुका है, जो कभी नहीं आ पाएगा। लेकिन उसके बावजूद अगर आप ऐसी हरकत कर रहे हैं, तो उसका मकसद यह है कि 370 के खात्मे के साथ जम्मू-कश्मीर के समस्याओं का समाधान हुआ है। सबने देखा कि चुनाव में लोगों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया। लेकिन कुछ अलगाववादी ताकतें हैं, जिनके वे हितैषी हैं।