1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Article 370 : ओवैसी बोले- हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं, जानिए किस नेता ने क्या-क्या कहा

जम्मू कश्मीर में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को बरकरार रखने पर ‘गहरी निराशा’ व्यक्त की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 11 Dec 2023, 3:01 PM IST

asaduddin_owaisitttt.jpg

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने को सही ठहराया है। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान था और राष्ट्रपति के पास इसे हटाने का पूरा अधिकार है। शीर्ष कोर्ट के इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) चीफ महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद सहित कई नेताओं ने अपनी अपनी प्रक्रियाएं दी है। आइए जानते हैं किस किसने क्या क्या कहा।

एक मजबूत और एकजुट भारत बनाएंगे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए 'नया जम्मू कश्मीर" के हैशटैग के साथ एक्स पर पोस्ट कर कहा, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर आज का सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है और 5 अगस्त 2019 को भारत की संसद द्वारा लिए गए फैसले को संवैधानिक रूप से बरकरार रखता है। यह जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में हमारी बहनों और भाइयों के लिए आशा, प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा है। आज का फैसला सिर्फ कानूनी फैसला नहीं है; यह आशा की किरण है, उज्जवल भविष्य का वादा है और एक मजबूत, अधिक एकजुट भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है।


सुप्रीम कोर्ट का फैसले से संतुष्ट नहीं हैं : ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कोर्ट के फैसले पर निराशा जताई है। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आज जो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया हम उससे संतुष्ट नहीं हैं। यह सच है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है, लेकिन यूनियन से उसका जो रिश्ता रहा है उसको तो आप नजरअंदाज नहीं कर सकेंगे।

‘संघर्ष’ जारी रहेगा, लंबी लड़ाई के लिए तैयार: उमर अब्दुल्ला

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘संघर्ष’ जारी रहेगा और वह लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि निराश हूं लेकिन हतोत्साहित नहीं। संघर्ष जारी रहेगा। यहां तक पहुंचने में भारतीय जनता पार्टी को दशकों लग गए। हम लंबी दौड़ के लिए भी तैयार हैं। हम अनुच्छेद 370 पर काबू पा लेंगे।


शीर्ष अदालत का फैसला निराशाजनक : सज्जाद लोन

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने कहा कि अनुच्छेद 370 भले ही कानूनी रूप से खत्म हो गया हो, लेकिन यह हमेशा ‘हमारी राजनीतिक आकांक्षाओं का हिस्सा’ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर शीर्ष अदालत का फैसला निराशाजनक है। न्याय एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के लोगों से दूर है। अनुच्छेद 370 भले ही कानूनी रूप से खत्म कर दिया गया हो, लेकिन यह हमेशा हमारी राजनीतिक आकांक्षाओं का हिस्सा बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- जम्‍मू-कश्‍मीर में जल्द कराए जाए विधानसभा चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी तारीख


जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों के लिए दुखद : गुलाम नबी आजाद

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने न‍िराशा जनक बताया है। कांग्रेस से अलग होने के बाद डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी की स्थापना करने वाले गुलाम नबी आजाद ने कहा क‍ि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निराश हैं। कोर्ट का फैसला दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर के लोग खुश नहीं हैं लेकिन हमें इसे स्वीकार करना होगा।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, जानिए प्रधानमंत्री ने क्या कहा