
एयर इंडिया (Photo - IANS)
एयर इंडिया के विमानों की सुरक्षा जांच दर्जनों गड़बड़ियां पाई गईं है। इसको देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नई डेडलाइन भी जारी कर दी है।
डीजीसीए ने अपने वार्षिक ऑडिट के दौरान एयर इंडिया के परिचालन में 51 सुरक्षा खामियां पाई हैं। ऑडिट में जो खामियां पाईं गईं हैं, उनमें पुरानी प्रशिक्षण नियमावलियां, फ्रेग्मेंटेड ट्रेनिंग रिकॉर्ड, पायलट प्रशिक्षण का अभाव, अयोग्य सिमुलेटर, उड़ान रोस्टर का प्रबंधन करने वाले अप्रशिक्षित कर्मचारी और कम दृश्यता वाले परिचालनों के लिए अनुमोदन में अनियमितताएं शामिल हैं।
7 कमियां बेहद गंभीर हैं। जिन्हें ऑडिट रिपोर्ट में सीरियस लेवल-1 पर रखा गया है। एयर इंडिया को 30 जुलाई तक इन्हें ठीक करने का आदेश जारी किया गया है।
वहीं, बाकी बचे 44 गैर-अनुपालन मामलों को 23 अगस्त तक सुलझाना होगा। इसके साथ, डीजीसीए ने एयर इंडिया से सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किए जाने के प्रमाण देने को कहा है।
बता दें कि डीजीसीए ने 23 जुलाई को एयरलाइन को विभिन्न खामियों के लिए तीन कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसके साथ जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
इससे पहले, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने संसद को बताया कि डीजीसीए ने देरी से हुए स्लाइड निरीक्षण में शामिल विमान को आवश्यक जांच पूरी होने तक तुरंत रोक दिया है।
उन्होंने कहा कि सभी एयरलाइनें सुरक्षा और रखरखाव मानकों का पालन करें और उल्लंघन की स्थिति में जुर्माना, चेतावनी या निलंबन सहित प्रवर्तन कार्रवाई हो सकती है।
Updated on:
30 Jul 2025, 8:25 AM IST
Published on:
30 Jul 2025, 8:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.