बता दें कि शुभांशु शुक्ला का जन्म 10 अक्टूबर 1985 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, अलीगंज से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और 16 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में चयनित हुए। 2006 में भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के रूप में शामिल हुए शुभांशु ने Su-30 MKI, MiG-21, MiG-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और An-32 जैसे विमानों में 2,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव हासिल किया। 2019 में उन्हें इसरो के गगनयान मिशन के लिए चुना गया और रूस के यूरी गगारिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में कठिन प्रशिक्षण लिया।