श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 1 जनवरी से 31 मई 2023 तक 1,93,32,791 श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया था। जबकि, वर्ष 2024 में 1 जनवरी से 31 मई तक कुल 2,86,57,473 श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा की चौखट पर हाजिरी लगाने पहुंचे। 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में 93,24,682 अधिक श्रद्धालु पहुंचे।