कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि एक साल पहले प्रधानमंत्री मोदी टीवी इंटरव्यू में जातिगत जनगणना की बात करने वालों को अर्बन नक्सल कहते थे। रमेश ने सवाल उठाया कि क्या पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अचानक से अर्बन नक्सल बन गए। अब भाजपा के सारे नेता, मंत्री और प्रवक्ता जातिगत जनगणना का धूमधाम से जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने जातिगत जनगणना की मांग की, लेकिन 11 साल तक मोदी ने इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी। जब मैं खुद मंत्री था, तब 2011 में ग्रामीण भारत में सामाजिक, आर्थिक और जाति आधारित जनगणना हुई थी, लेकिन उसके आंकड़े आज तक सामने नहीं आए। हमने मांग की तो हमारी और हमारे नेताओं की आलोचना की गई। जयराम ने कहा कि 1951 से लेकर हर 10 साल में होने वाली जनगणना में एससी-एसटी की जनसंख्या की गणना की जाती थी लेकिन ओबीसी की जनसंख्या सामने नहीं आई जो अब कांग्रेस के दबाव में होने वाली जनगणना में सामने आएगी।