28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव ने किया वादा, कहा- हर घर 200 यूनिट बिजली फ्री और बुजुर्गों को देंगे 1500 रुपये

Bihar Election 2025: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से वादे किए है। उन्होंने कहा कि हम 200 यूनिट बिजली फ्री हर घर लोगों को उपलब्ध कराएंगे और वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपये करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 9 Oct 2025, 2:38 PM IST

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav

Bihar Election: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से वादे किए है। उन्होंने कहा कि हम 200 यूनिट बिजली फ्री हर घर लोगों को उपलब्ध कराएंगे और वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपये करेंगे। हमने जो कहा है वो किया है। आज कहीं भी चुनाव होता है वहीं पर नौकरी की बात होती है, बेरोजगारी की बात होती है। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों की सरकार नहीं बनी कुछ सीटों से रह गए, लेकिन जब 2022 में जब सीएम वहां से छोड़कर इधर आए और महागठबंधन की 17 महीने सरकार चली, उसमें हमने 5 लाख लोगों को नौकरी दी। 

‘नीतीश सरकार के पास रोडमैप नहीं है’

बता दें कि इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता के लिए एक पत्र लिखा था। उसमें भी तेजस्वी यादव ने जनता से कई वादे किए थे। साथ ही कहा कि नीतीश सरकार के पास अपना कोई नया विजन, विकास का ब्लूप्रिंट अथवा रोड मैप नहीं है। ये सरकार सब हमारे इनोवेटिव आइडियाज फॉर डवलपमेंट, कल्याणकारी योजनाओं और कैंपेन को चुरा उसकी कॉपी करती है। यह दर्शाता है कि रचानात्मक और वैचारिक रूप से यह सरकार कितनी दिवालिया हो चुकी है।

‘हम आंदोलन का क्रेडिट नहीं लेना चाहते’

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बीपीएससी प्रोटेस्ट को हाईजैक करने का भी आरोप लगाया है। राजद नेता ने कहा कि BPSC छात्रों के आंदोलन को कुछ लोगों द्वारा अपनी राजनीति चमकाने के लिए हाईजैक कर लिया है। उनके इस कदम से आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठियां चलाई और उन पर एफआईआर भी हुई। अगर हमें छात्रों के आंदोलन का क्रेडिट लेना होता तो हम गांधी मैदान भर देते लेकिन आंदोलनरत छात्रों ने प्रोटेस्ट को राजनीति से दूर रखने की बात कही थी। हमने छात्रों के मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश कुमार को दो बार पत्र भी लिखा था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

रिटायर्ड अधिकारियों की बदौलत सरकार चला रहे नीतीश

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री टायर्ड हैं और रिटायर्ड अधिकारियों की बदौलत सरकार चला रहे हैं। प्रगति यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि वे प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा पर निकले हुए हैं। इस यात्रा में प्रदेश का 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च हो रहा है। इतना पैसा सीएम के भ्रमण पर खर्च किया जा रहा है। पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से मुलाकात भी की थी। देखें वीडियो...

इस साल होंगे विधानसभा चुनाव

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। दरअसल, इस समय प्रदेश में नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां तेज है। पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया था। हालांकि लालू प्रसाद के ऑफर नीतीश ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अब कई भी जाने से मना कर दिया। 

यह भी पढ़ें-Bihar Politics: ‘लालू प्रसाद ने हार स्वीकार कर ली है’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऐसा क्यों कहा