
Bengal Election Result 2026(AI Image-ChatGpt)
Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिकहि दे रही है। मतगणना के बीच ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। मतगणना के बीच काउंटिंग सेंटर से कई तरह के आरोप लग रहे हैं। उत्तर 24 परगना नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी तक उम्मीदवार या चुनाव एजेंट गिनती केंद्र पर नहीं पहुंचे हैं, और टीएमसी के लोग घोषणा कर रहे हैं कि वे स्ट्रॉन्ग रूम खोल रहे हैं। यह धोखाधड़ी करने की एक कोशिश है। उन्होंने आगे कहा कि हम अभी इसकी शिकायत करेंगे साथ ही हम ऑब्जर्वर के पास भी जा रहे हैं।
बीजेपी टीएमसी पर फर्जी अधिकारी काउंटिंग सेंटर पर भेजने का आरोप लगा चुकी है । बंगाल के बिशुनपुर से बीजेपी सांसद सौमित्रा खान ने आरोप लगाया कि टीएमसी फर्जी अधिकारी काउंटिंग सेंटर पर भेजने की तैयारी में है। जिससे वोट काउंटिंग में टीएमसी को मदद मिल सके। वीडियो जारी करके सौमित्रा ने आरोप लगाया कि टीएमसी और उनकी चुनावी प्रबंधन करने वाली कंपनी I-PAC ने असली अधिकारीयों को फोन किया और उसने डॉक्यूमेंट मांगे ताकि उनके डॉक्यूमेंट के आधार पर टीएमसी के लोग काउंटिंग सेंटर पर घुस सके।
वोटों की गिनती शुरू होने से पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के कुछ हिस्सों में जानबूझकर बिजली कटौती का आरोप लगाया और TMC कार्यकर्ताओं से EVM रखे जाने वाले स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सतर्क रहने की अपील की। सोशल मीडिया साइट 'X' पर एक पोस्ट में, उन्होंने दावा किया कि श्रीरामपुर, कृष्णानगर, औसग्राम और कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र जैसे इलाकों से बिजली कटौती और CCTV में रुकावट की खबरें मिली हैं, साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम परिसर के पास संदिग्ध हलचल भी देखी गई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से स्थिति पर बारीकी से नजर रखने और किसी भी गड़बड़ी की तुरंत रिपोर्ट करने को कहा।
सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की हो रही है। यहां कुल 293 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट पड़े, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ। इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई, 92 फीसदी से ज्यादा।
Updated on:
04 May 2026 10:20 am
Published on:
04 May 2026 09:44 am
