31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bengal Ration Case: टीएमसी नेता के घर छापेमारी कर रही ED टीम पर हमला, कारों के शीशे तोड़े

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के आवास पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाने गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला कर दिया गया और उनकी गाड़ियों को तोड़ दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Jan 2024, 2:26 PM IST

ed_team_55.jpg

Bengal ration case: राशन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पश्चिम बंगाल में लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के आवास पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाने गई ईडी की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में टीम की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। आज ईडी के अधिकारी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सशस्त्र जवान स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता शेख साजहान, जो पेशे से राशन डीलर भी हैं, के आवास पर पहुंचे और परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन बड़ी संख्या में विरोध कर रहे लोगों ने उन्हें घेर लिया।


ईडी की टीम और CAPF के जवानों पर हमला

घर के प्रवेश द्वार पर ताला लगा हुआ था और जैसे ही ईडी के अधिकारियों ने विरोध करने वाली भीड़ को नजरअंदाज करते हुए उस ताले को तोड़ने की कोशिश की, कुछ और लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने ईडी के अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय बलों के जवानों का भी शारीरिक रूप से विरोध करने की कोशिश की। चूंकि स्थानीय लोगों की संख्या केंद्रीय एजेंसी और केंद्रीय बलों के जवानों से कहीं अधिक थी, इसलिए उन्होंने कुछ समय के लिए घटनास्थल से बाहर निकलने का फैसला किया। लेक‍िन, उसके बाद भी विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने लाठियों, ईंटों और पत्थरों के साथ केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया।

कारों के शीशे तोड़े

ईडी की कुछ गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। रिपोर्ट दर्ज होने तक इलाके में भारी तनाव व्याप्त था। ईडी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज की है। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों की एक अन्य टीम ने उत्तर 24 परगना जिले में बनगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या के ससुराल वालों के आवास पर भी छापा मारा।

यह भी पढ़ें- Weather Update: लगातार पारा गिरने से ठिठुर रहा राजस्थान-पंजाब, दिल्‍ली में जमा देने वाली सर्दी, IMD का अलर्ट बारिश के साथ गिरेंगे ओले

राशन घोटाले के मामले में ईडी की छापेमारी


सजहान और आध्या दोनों पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के करीबी विश्वासपात्र माने जाते हैं, जिन्हें राशन वितरण मामले में पिछले साल अक्टूबर में ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी अधिकारियों की तीसरी टीम शुक्रवार सुबह से दक्षिण कोलकाता के बिजॉयगढ़ स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के आवास पर छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- IIT बॉम्बे के 85 स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, 1 करोड़ की नौकरी का ऑफर मिला