31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : संसद की सुरक्षा में भारी चूक, कार्यवाही के दौरान स्मोक बम लेकर दर्शक दीर्घा में कूदे 2 शख्स

संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सदन की कार्यवाई के दौरान दर्शक दीर्घा से दो शख्स घुस गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 13 Dec 2023, 1:58 PM IST

parliament55.jpg

संसद की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन आज लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गया। सदन में शख्स ने कुछ स्प्रे भी किया। एक आरोपी का नाम सागर बताया जा रहा है। महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि बाद में दोनों आरोपियों को पकड़ किया गया। दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई विशेष सेल उन लोगों से पूछताछ करने के लिए संसद के अंदर पहुंची, जिन्होंने लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन का कारण बना।


एक शख्स ने छोड़ी गैस

इस घटना के दाौरान राजेंद्र अग्रवाल चेयर संभाल रहे थे। कार्यवाही में मौजूद सांसदों का कहना है कि दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था। एक शख्स ने गैस छोड़ी, जबकि दूसरा बेंच को ठोक रहा था। ये लोग 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे भी लगा रहे थे।


संसद पर हमले की बरसी के दिन भारी चूक

संसद पर आतंकी हमले की आज 22वीं बरसी थी। दिन इस तरह की सुरक्षा चूक हैरान कर देने वाली घटना है। इस घटना के बारे में बात करते हुए सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि यह अनुभव काफी डरावना था। बसपा के निलंबित सांसद दानिश अली का कहना है कि दोनों लोगों को पकड़ लिया गया है। वहीं कार्ति चिदंबरम ने इस घटना को लेकर कहा कि यह भारी चूक है।


दोनों को संसद मार्ग थाने ले गई पुलिस

बाद में दोनों को कुछ सांसदों ने पकड़ा और फिर सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया। एक शख्स तो बेंच पर जा चढ़ा और नारेबाजी करने लगा। इस घटना से हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस दोनों को संसद मार्ग थाने में ले गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए शख्स का नाम सागर और महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नकली सोना बेचने वाला गिरोह का पर्दाफाश, जाली नोटों के साथ पांच मोबाइल फोन भी जब्त

यह भी पढ़ें- Mahadev: सट्टा लगाने से लेकर हवाला के पैसे तक कैसे चलता था महादेव बेटिंग ऐप का पूरा खेल?