27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जहां जीतते हैं वहां सब ठीक, हारते ही SIR का बहाना’, संजय सरावगी का कांग्रेस-विपक्ष पर निशाना

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस, राजद और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब देश में अप्रासंगिक हो गई है और जनता ने विपक्षियों की ऐसी स्थिति कर दी है कि वे सिर उठाने लायक नहीं बचे हैं।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

kamlesh sharma

•

Sep 27, 2026

Sanjay Sarawagi

Sanjay Sarawagi (Photo-IANS)

Sanjay Sarawagi on Congress : पटना। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस, राजद और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब देश में अप्रासंगिक हो गई है और जनता ने विपक्षियों की ऐसी स्थिति कर दी है कि वे सिर उठाने लायक नहीं बचे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों को भी खारिज किया और कहा कि चुनाव आयोग के निर्णय तीनों सदस्यों की सर्वसम्मति से होते हैं। 30 सितंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर सरावगी ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष चुनाव जीतता है, वहां उसे सब कुछ ठीक नजर आता है, लेकिन हारने के बाद एसआईआर या किसी अन्य मुद्दे का बहाना बनाकर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जाते हैं।

हारते हैं तो SIR का बहाना बनाते हैं

संजय सरावगी ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट प्रेस नोट जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस और विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस देश में अप्रासंगिक हो गई है और राजद का सूपड़ा साफ हो गया है। सभी विपक्षियों का हाल देश की जनता ने ऐसा किया है कि वह सिर उठाने लायक नहीं बचे हैं।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी को लेकर भी सरावगी ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता और वे देश के लिए मजाक के पात्र बन गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग के फैसले तीनों सदस्यों की सर्वसम्मति से होते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के एसआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि जिन 10 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदाताओं के नाम एसआईआर में हटाए गए, उनमें से छह सीटों पर टीएमसी और कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। उन्होंने विपक्ष और राहुल गांधी से भ्रम फैलाना बंद करने की अपील की।

SC-ST सांसदों को बोलने के समय पर क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर एससी-एसटी समुदायों से आने वाले सांसदों को सदन में पर्याप्त समय देने की मांग पर भी सरावगी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा का विषय है और सभी सांसदों को बोलने का अधिकार है। लोकसभा अध्यक्ष नियमावली और निर्धारित नियमों के तहत सदन में बोलने का समय तय करेंगे।

गैराज मालिक की हत्या पर बोले- अपराधी नहीं बचेंगे

गैराज मालिक की गोली मारकर हत्या के मामले में संजय सरावगी ने कहा कि पुलिस को खुली छूट दी गई है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंभीर अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

DGP विनय कुमार के VRS पर बोले- निजी फैसला

बिहार के डीजीपी विनय कुमार के वोलेंट्री रिटायरमेंट (VRS) लेने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह उनका स्व-निर्णय है। उन्होंने कहा कि विनय कुमार एक अच्छे अधिकारी रहे हैं, लेकिन उन्होंने खुद वीआरएस लेने का फैसला किया है। सरावगी ने कहा कि डीजीपी का यह निजी निर्णय है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग