1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भुवनेश्वर में नवीन पटनायक से मिले नीतीश कुमार, गठबंधन सहित कई मुद्दों पर की चर्चा!

भुवनेश्वर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मुलाकात करने के बाद कहा कि हमारी एक जानी पहचानी दोस्ती है और हम कई साल पहले सहकर्मी थे। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों गठबंधन को लेकर ऐलान किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 9 May 2023, 2:39 PM IST

Bihar CM Nitish Kumar met Naveen Patnaik

Bihar CM Nitish Kumar met Naveen Patnaik

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए सभी गैर-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दलों को एक साथ लाने की कोशिश में जुटे हुए है। इसी कड़ी में बिहार सीएम नीतीश ने मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। संभावना जताई जा रही है कि दोनों मुख्यमंत्री के बीच विपक्ष एकता के साथ कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। जल्द ही आने वाले दिनों में कुछ बड़ी घोषणा हो सकती है।


अभी नहीं खोले पत्ते

भुवनेश्वर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मुलाकात करने के बाद कहा कि हमारी एक जानी पहचानी दोस्ती है और हम कई साल पहले सहकर्मी थे। आज किसी भी गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। पुरी में बिहार सरकार को वहां बिहार भवन बनाने के लिए जमीन मुफ्त में दी जा रही है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों गठबंधन को लेकर ऐलान किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में The Kerala Story पर लगा बैन, सीएम ममता बनर्जी बोली - फिल्म की कहानी मनगढ़ंत, सपोर्ट में आईं शबाना आजमी

जारिए क्यों खास है ये मुलाकात

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार और नवीन पटनायक की यह मुलाकात बड़ा राजनीतिक महत्व रखती है क्योंकि पटनायक ने मार्च में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ बैठक की थी। बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख पटनायक के साथ कुमार की मुलाकात की अटकलें लंबे समय से थी।

नीतीश-नवीन पर टिकी पूरे देश की नजर

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नवीन निवास में ही बीजद सुप्रीमो के साथ लंच किया है। नवीन-नीतीश मुलाकात से क्या चर्चा निकलकर सामने आती है, इस पर आज पूरे देश की नजर टिकी हुई है। बताया जा रहा है कि नवीन की मुलाकात के बाद नीतीश 11 मई को महाराष्ट्र जाएंगे। वहां पर वह एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना यूवीटी मुख्य उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे।