31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में The Kerala Story पर लगा बैन, सीएम ममता बनर्जी बोली – फिल्म की कहानी मनगढ़ंत, सपोर्ट में आईं शबाना आजमी

देश में मौजूदा वक्त सबसे अधिक चर्चित फिल्म The Kerala Story पर पश्चिम बंगाल सरकार ने बैन लगा दिया है। इस फिल्म पर सीएम ममता बनर्जी ने कहाकि, फिल्म एक मनगढ़ंत कहानी है। फिल्म द केरल स्टोरी के पश्चिमी बंगाल सरकार के बैन करने पर शबाना आजमी, अनुराग ठाकुर और मीनाक्षी लेखी सभी ने नाराजगी जताई। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने कहाकि, वो कोर्ट का सहारा लेंगे।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 May 2023, 10:20 PM IST

mamata_banerjee_the_kerala_story.jpg

पश्चिम बंगाल में The Kerala Story पर लगा बैन, सीएम ममता बनर्जी बोली - फिल्म की कहानी मनगढ़ंत

फिल्म द केरल स्टोरी इस वक्त पूरे देश में सुर्खियों में है। द केरल स्टोरी के चर्चा में आ जाने के बाद वह फिल्म खूब पैसा कमा रही है। पर फिल्म द केरल स्टोरी पर अपने रिलीज से पहले ही राजनीति शुरू हो गई थी। MP CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने राज्य मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। तो पश्चिम बंगाल सरकार ने The Kerala Story पर बैन लगा दिया है। पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने फिल्म द केरल स्टोरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए फिल्म को मनगढ़ंत बताया। साथ ही कहाकि, द कश्मीर फाइल्स" क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करना है। केरल की कहानी" क्या है?... यह एक विकृत कहानी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहाकि, पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है।

इस फिल्म को लेकर सभी दलों के अपने अपने विचार हैं। भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रात्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। 'द केरल स्टोरी' फिल्म पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत कहकि, यह उनके (भाजपा) प्रचार का एक जरिया होता है। फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

द केरल स्टोरी के सपोर्ट में आईं शबाना आजमी

‘द केरल स्टोरी’ के सपोर्ट में आईं दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा कि, जो लोग द केरल स्टोरी को बैन करने की बात करते हैं, वे उतने ही गलत हैं, जितने वो लोग जो आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बैन करना चाहते थे। एक बार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से फिल्म पास हो जाने के बाद किसी को भी कॉन्स्टिट्यूशन अथोरिटी बनने की जरूरत नहीं है।

फिल्म बैन करना बहुत बड़ा अन्याय - अनुराग ठाकुर

पश्चिम बंगाल में फिल्म द केरल स्टोरी के बैन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाकि, पश्चिम बंगाल जैसा राज्य फिल्म को बैन करके बहुत बड़ा अन्याय कर रहा है। वहां अभी एक मासूम बच्ची की बलात्कार और हत्या हुई, इस पर तो ममता बनर्जी कुछ नहीं बोलती, लेकिन फिल्म को बैन कर रही हैं। क्या मिल रहा है आपको ऐसे आतंकवादी संगठन के साथ खड़े होकर उनकी सोच को बढ़ावा देने का?

हम कानूनी कार्रवाई करेंगे - निर्माता विपुल अमृतलाल शाह

पश्चिम बंगाल में फिल्म द केरल स्टोरी के बैन किए जाने पर फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने कहाकि, अगर उन्होंने (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ऐसा किया है, तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। कानून के प्रावधानों के तहत जो भी संभव होगा, हम लड़ेंगे।

इकलौती लड़कियों को किया जा रहा है ज्यादा टारगेट - मीनाक्षी लेखी

केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ये रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है और ये जनजागरण का काम कर रही है, समाज में कुछ कुरीतियां आ गई हैं और उन कुरीतियों को समाप्त करना जरूरी है जिसमें लव जिहाद एक है। उनसे (कांग्रेस) पूछिए प्रोपेगेंडा किस चीज के लिए है...मैं आंकड़ों के साथ बता सकती हूं और आंकड़े फिल्म में भी दिए गए हैं। जहां पर जमीन और जायदाद माता-पिता के बाद एक लड़की (जहां लड़की इकलौती है) की होती है। केरल में उन लड़कियों को सबसे ज्यादा टारगेट किया जा रहा है। #TheKeralaStory

हिंदू विरोधी, भारत विरोधी और महिला विरोधी हैं ममता बनर्जी - लॉकेट चटर्जी

पश्चिम बंगाल में द केरल स्टोरी के बैन पर भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहाकि, ममता बनर्जी ने बहुत ही बड़ी गलती की है। ममता बनर्जी हिंदू विरोधी, भारत विरोधी और महिला विरोधी हैं। वे इस पर बैन लगा रही हैं इसका मतलब है कि इस फिल्म में कुछ है जिसे वो छुपाना चाहती हैं।