2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं बिहार के लिए…’, चिराग पासवान के बयान पर सियासत में मची खलबली, RJD बोली- नीतीश को साइडलाइन करने में लगे

Bihar Election: चिराग पासवान ने कहा कि मैं बिहार में रहकर यहां के विकास के लिए काम करना चाहता हूं। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 1 May 2025, 5:50 PM IST

चिराग पासवान ने कहा वह बिहार के लिए काम करना चाहते हैं।

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बयानबाजी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के एक बयान से बिहार के सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। चिराग पासवान (Chirag Paswan) के बयान पर आरजेडी ने भी प्रतिक्रिया दी है। चिराग पासवान ने कहा कि मैं बिहार में रहकर यहां के विकास के लिए काम करना चाहता हूं।

बिहार के लिए राजनीति में आया-चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मैं बिहार के लिए राजनीति में आया हूं। केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर आरजेडी (RJD) ने प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी ने कहा कि इस बार चिराग पासवान और बीजेपी सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को पूरी तरह से साइडलाइन करने में लगे हैं।

25 से 30 फिर से नीतीश-JDU

वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जेडीयू (JDU) ने समर्थन किया है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि चिराग पासवान ने ठीक कहा है। बिहार की राजनीति में आएंगे और विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे। नीतीश कुमार को फिर से बिहार का सीएम बनाने के लिए अपनी ताकत लगाएंगे। JDU MLC ने कहा कि इस बार सीधा नारा है- 25 से 30 फिर से नीतीश।

चिराग जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार

बता दें कि पिछले दिनों चिराग पासवान के जीजा और लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने पटना में एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि चिराग पासवान 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने और बिहार में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल मच गई। अरुण भारती ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक चाहते हैं कि चिराग बिहार में सक्रिय भूमिका निभाएं, और अगर पार्टी का आदेश होगा तो वे चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार में कांग्रेस के पतन से RJD का हुआ उदय, जानें राष्ट्रीय पार्टियों का प्रभाव क्यों हुआ कम

चिराग को लेकर अटकले हुई तेज

बता दें कि अब इस बयान से अटकलें तेज हैं कि चिराग विधानसभा चुनाव में उतरकर बिहार की राजनीति में बड़ा रोल निभा सकते हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। चिराग पासवान के बयान ने एनडीए गठबंधन में भी चर्चा छेड़ दी है, क्योंकि जेडीयू और बीजेपी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत अभी बाकी है। हालांकि कुछ विश्लेषकों का मानना है कि चिराग का यह कदम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की लड़ाई में उन्हें तीसरे बड़े खिलाड़ी के रूप में उभार सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय