31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहारः मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, गृह मंत्रालय नीतीश के पास, तेजस्वी के पास 4 विभाग, तेज प्रताप का घटा कद, देखें List

Bihar Government Portfolio: बिहार में महागठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा की तरह गृह विभाग को अपने पास ही रखा है। तेजस्वी यादव के पास स्वास्थ्य के साथ दो और विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। देखिए पूरी लिस्ट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 16 Aug 2022, 3:00 PM IST

110.jpg

Bihar Government Portfolio Nitish kumar home Tejashwi Yadav Health Tej Pratap

Bihar Government Portfolio: बिहार में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा भी हो गया है। हमेशा की तरह गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी नीतीश कुमार ने अपने पास ही रखी है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास सड़क, हेल्थ और नगर विकास विभाग है। लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप इस बार वन पर्यावरण मंत्री बने हैं। पिछली बार महागठबंधन की सरकार में तेज प्रताप के पास स्वास्थ्य विभाग था। ऐसे में इस बार उनका कद घटा है।

इसके अलावा पिछली एनडीए सरकार में जदयू के कोटे से जल संसाधन विभाग के मंत्री रहे संजय झा और उर्जा मंत्री रहे बिजेंद्र यादव के मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दोनों के पास पुराने विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आलोक मेहता के पास कोपरेटिव, आफाक आलम के पास पशुपालन, मुरारी गौतम के पास पंचायती राज, कुमार सर्वजीत के पास टूरिज्म डिपार्टमेंट दिया गया है।

विभागों के बंटवारे का पत्र जारी हो गया है। जिसमें सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो को जिक्र किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास पांच विभाग रखे है। जिसमें सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य विभाग है। इसके अलावा चंद्रशेखर के पास शिक्षा, अशोक चौधरी के पास भवन निर्माण विभाग गया है। निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह के पास विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग है।

यह भी पढ़ेंः बिहार के मंत्रिमंडल के विस्तार के पल-पल के अपडेट


नीतीश कुमार- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन (ऐसे विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हुए हो)
तेजस्वी यादव - स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य विभाग
विजय कुमार चौधरी- वित्त, वाणिज्य कर, संसदीय कार्य
बिजेंद्र यादव- उर्जा, योजना एवं विकास
आलोक महेता- राजस्व एवं भूमि सुधार
तेज प्रताप- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
आफाक आलम- पशु एवं मत्स्य संसाधन
अशोक चौधरी- भवन निर्माण
श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास
सुरेंद्र यादव- सहकारिता
रमानंद यादव- खान एवं भूतत्व
लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
मदन सहनी- समाज कल्याण
कुमार सर्वजीत- पर्यटन
ललित यादव- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
संतोष कुमार सुमन- अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण
संजय कुमार झा- जल संसाधन, सूचना एवं जन संपर्क
शीला कुमारी- परिवहन
समीर कुमार महासेठ- उद्योग
चंद्रशेखर- शिक्षा
सुमित कुमार सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
सुनील कुमार- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
अनिता देवी- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
जितेंद्र कुमार राय- कला संस्कृति एवं युवा
जंयत राज- लघु जल संसाधन
सुधाकर सिंह- कृषि
जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण
मुरारी प्रसाद गौतम- पंचायती राज
कार्तिक कुमार- विधि
शाहनवाज- आपदा प्रबंधन
सुरेंद्र राम- श्रम संसाधन
मोहम्मद इसराईल मंसूरी- सूचना प्रौवोद्यिकी

यह भी पढ़ेंः बिहार सरकार में 'बड़े भाई' की भूमिका में राजद, 31 विधायक बने मंत्री, देंखे- पूरी List