29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना मेयर पद पर एक बार फिर सीता साहू विजयी, रेशमी बनी पटना की डिप्टी मेयर

Bihar Nagar Nikay Election Result 2022 आ गया है। सीता साहू एक बार फिर पटना मेयर चुनी गईं हैं। डिप्टी मेयर पद पर रेशमी चंद्रवंशी ने जीत हासिल की। गया से मेयर पद के लिए गणेश पासवान ने मारी बाजी तो अनीता देवी मुजफ्फरपुर मेयर चुनी गईं। बाकी की लिस्ट देखें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Dec 2022, 7:56 PM IST

patna_mayor.jpg

पटना मेयर पद पर एक बार फिर सीता साहू विजयी, रेशमी बनी डिप्टी मेयर

बिहार में पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर पद का सीधे आम जनता चुना है। इस बार पटना नगर निगम के मेयर पद पर एक बार फिर सीता साहू ने कब्जा जमा लिया वहीं डिप्टी मेयर पद पर रेशमी चंद्रवंशी ने जीत हासिल की। बिहार नगर निकाय चुनाव 2022 के तहत शुक्रवार को 17 नगर निगमों और 68 निकाय क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। दूसरे चरण के चुनाव में कई नगर निगमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस चरण में 11 हजार से अधिक उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। शुक्रवार को मतदान केंद्रों पर सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी थी।

पटना मेयर पद के लिए सीता साहू ने मजहबी हराया

पटना में मेयर की कुर्सी पर सीता साहू ने कब्जा जमा लिया। सीता साहू ने कांटे के मुकाबले में मजहबी को 18 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। इधर, डिप्टी मेयर पर रेशमी चंद्रवंशी ने अंजना गांधी को चुनाव में शिकस्त दी है। रेशमी चंद्रवंशी ने इस चुनाव में 5 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज की है।

इस बार पार्षद ने नहीं जनता ने चुना है

उल्लेखनीय है कि यहां पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर पद का चुनाव सीधे आम जनता के वोट से हुआ है। इससे पहले वार्ड पार्षद के वोट से मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव होता था।

गया से मेयर पद पर गणेश पासवान ने मारी बाजी

इधर, गया से मेयर पद पर गणेश पासवान ने बाजी मारी तो डिप्टी मेयर पद पर चिंता देवी ने विजय हासिल किया। इसी तरह, आरा नगर निगम में मेयर पद पर इंदु देवी ने कब्जा जमाया तो डिप्टी मेयर पूर्ण देवी, भागलपुर से मेयर वसुंधरा लाल तो डिप्टी मेयर पद पर सलाउद्दीन ने जीत दर्ज की।

अनीता देवी चुनी गईं मुजफ्फरपुर मेयर

समस्तीपुर से मेयर के रूप में अनिता राम तो डिप्टी मेयर पद के लिए रामबालक पासवान, दरभंगा से मेयर पद पर अंजुम आरा और डिप्टी मेयर पद पर नाजिया हसन विजयी रहीं। मुजफ्फरपुर की मेयर पद पर अनीता देवी ने कब्जा जमाया तो डिप्टी मेयर पद पर मोनालिसा ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़े - चंपावत के स्कूल में अचानक चीखने लगी छात्राएं, घबराए अभिभावक बोले दैवीय प्रकोप, शिक्षा विभाग ने कहा मास हिस्टीरिया

यह भी पढ़े - केंद्र सरकार का तोहफा, New Year पर NSC, डाकघर सावधि जमा, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर मिलेगा अब अधिक ब्याज

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग