31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार नीतीश कैबिनेट की बैठक, इन एजेंडों पर लगी मुहर

कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में तेजस्वी यादव समेत जदयू, राजद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 16 Aug 2022, 9:05 PM IST

Nitish Cabinet First Meeting after Cabinet Expansion

Nitish Cabinet First Meeting after Cabinet Expansion

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार की गठन के बाद आज 31 मंत्रियों ने गोपनीयता की शपथ ली। नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। वहीं महागठबंधन सरकार की ये दूसरी कैबिनेट की बैठक है, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी मंत्रियों के साथ यह पहली बैठक है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ सभी मंत्री मौजूद रहे। मुख्य सचिवालय में हुई इस बैठक में कुछ एजेंडों पर मुहर लगी है।


मुख्यमंत्री नीतीश की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में जल-जीवन हरियाली अभियान के लिए 12568.97 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है। बढ़ती जनसंख्या एवं जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान का इंप्लीमेंटेशन किया जा रहा ह। जल-जीवन-हरयाली कार्यक्रम का विस्तार 2025 तक किया गया। महागठबंधन की इस सरकार की पहली बैठक में अभी इन्हीं मुद्दों पर मुहर लगी है।


एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के अनुसार, "2022-23 और 2024-25 पर होने वाले अनुमानित खर्च के लिए मंत्रिमंडल ने कुल 12568.97 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जबकि प्रशासनिक मद पर होने वाले खर्च के लिए 37.38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विस्तारीकरण के बाद योजना के तहत वर्ष 2022-23 में 5222 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि 2023-24 में 3668 करोड़ और 2024-25 में 3677 करोड़ रुपये खर्च होंगे।"


बता दें, आज ही मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है और सभी मंत्रियों को विभाग भी बांट दिया गया है। मंत्री मंडल विस्तार में 11 जदयू, 16 राजद, दो कांग्रेस और एक हम विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद कैबिनेट की बैठक में सभी का परिचय कराया गया। मुख्य सचिवालय में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ एक-एक कर सभी मंत्री बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट में अगड़ी जातियों का दबदबा खत्म, भूमिहार से 2 तो ब्राह्मण से मात्र 1 मंत्री, यादव से सबसे अधिक 8