24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई CM, PM या प्रेसिडेंट नहीं कह सकता, हमारे यहां कल से कोई घटना नहीं होगी: मंत्री अशोक चौधरी

समस्तीपुर-मधेपुरा में नाबालिग छेड़छाड़ मामले पर सीएम सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग। इस पर क्या बोले बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ...
2 min read
Google source verification
मंत्री अशोक चौधरी

मंत्री अशोक चौधरी (फाइल फोटो)

Samastipur molestation case: पहले जमुई, समस्तीपुर और मधेपुरा से युवतियों और नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद बिहार सरकार प्रतिपक्ष के निशाने पर है। वहीं, सीएम सम्राट चौधरी का पुराना बयान भी वायरल हो रहा है। इसे लेकर भी विरोधी नेता लगातार हमला बोल रहे हैं। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष द्वारा सीएम सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग पर कहा कि उन्होंने (सम्राट चौधरी) कहा था अगर कोई इस तरह की कार्रवाई होगी और हम उसमें कार्रवाई करने में विफल रहेंगे तो हमारे सीएम ने कहा था वो इस्तीफा दे देंगे। कोई भी प्रदेश का सीएम या देश का राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री दुनिया में ये नहीं कह सकता है कि कल से हमारे यहां घटनाएं नहीं होगी। इसलिए सीएम ने जो बात कही उसमें उनकी आत्मा क्या कह रही है, उसे समझिए।

सरकार ने तुरंत लिया एक्शन: दिलीप जायसवाल

वहीं, बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने समस्तीपुर और मधेपुरा घटना पर कहा कि मामला बहुत गंभीर है। सरकार को मैं इस बात के लिए धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। सरकार संवेदनशीलता के साथ सजग है। जब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रहा है तो इस प्रकार की घटना जब घटी तब रील कौन बना रहा था? यह जांच का विषय है। सरकार कानून के राज में किसी को नहीं छोड़ेगी।

ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है: शांभवी चौधरी

समस्तीपुर से LJP(R) सांसद शांभवी चौधरी ने समस्तीपुर और मधेपुरा उत्पीड़न की घटनाओं पर कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि इस प्रकार की वीडियो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। इसमें कुछ लड़के एक बालिका को छेड़ रहे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। हम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और समस्तीपुर पुलिस का धन्यवाद देना चाहते हैं। जिन्होंने त्वरित कार्रवाई की।

समाज को भी ध्यान देना चाहिए: उपेंद्र कुशवाहा

RLM प्रमुख और सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने समस्तीपुर और मधेपुरा घटना पर कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। इस तरह की घटना हो रही है। सरकार कोशिश कर रही है। अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। समाज को भी ध्यान देना चाहिए। ये सभी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है।

बिहार पूरे देश के सामने शर्मसार हुआ: तेजस्वी यादव

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जमुई के बाद समस्तीपुर का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां भाजपा का राज है। कानून व्यवस्था नाम की रह गई है। बिहार में सैंकड़ों अपराध हो रहे हैं। कल भी पटना शहर में एक जनप्रतिनिधि को गोली मार दी गई है। अपराधी छवि का व्यक्ति स्वयं मुख्यमंत्री बना हुआ है। बिहार में इतने गंभीर मामले आ रहे हैं। आपका प्रशासन और पुलिस क्या काम कर रही है। बिहार पूरे देश में शर्मसार हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग