भाजपा राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि, गरीबी की कोई जाति नहीं होती, गरीब 'गरीब' होता है। ठाकुर ने गरीब की नई परिभाषा और आरक्षण की समय सीमा पर नए सिरे से चर्चा करने की वकालत करते हुए कहाकि, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते समय जो टिप्पणी की है उससे यह स्पष्ट हुआ है कि गरीब की नई परिभाषा पर बहस होनी चाहिए ताकि वंचित आजीवन वंचित न रहे।