20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP: बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, शगुन परिहार समेत 7 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP: बीजेपी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित की है। शगुन परिहार समेत सात नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए, जबकि हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 20, 2026

BJP news

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित

BJP Yuva Morcha New Team: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है। जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ये नियुक्तियां बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई हैं। नई टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है।

सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में सात नेताओं को नियुक्त किया गया है। इनमें जम्मू-कश्मीर से विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी, नागालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मालोथ कोमल नाइक, बिहार से राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल से विधायक सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ से भूपेंद्र नाग शामिल हैं।इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी


भाजपा युवा मोर्चा ने संगठन के वित्तीय कामकाज के लिए भी नई नियुक्तियां की हैं। उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नीति और रिसर्च विभाग की कमान तेलंगाना की अखिला बंदम को सौंपी गई है। उनके साथ गुजरात के रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना के कमल मादिशेट्टी और हरियाणा की डॉ. रमा बल्हारा सह-प्रभारी के तौर पर काम करेंगे। यह टीम संगठन से जुड़े नीतिगत विषयों और रिसर्च संबंधी गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेगी।

मीडिया विभाग में भी नई टीम गठित


भाजपा युवा मोर्चा ने मीडिया विभाग में भी नियुक्तियों का ऐलान किया है। बिहार के हिमांशु यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विशु बसोया को मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये सभी संगठन की मीडिया संबंधी गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाएंगे।

आज भारत का कोना-कोना राममय: पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम, माता जानकी और बजरंगबली को नमन किया। उन्होंने कहा कि देशभर में रामलीलाओं के आयोजन से भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने की परंपरा कायम है।