BJP Candidates List Lok Sabha Elections 2024: रविवार रात लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में यूपी-बिहार समेत तमाम अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के नाम है। अभिनेत्री कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया है, जबकि यूपी की पीलीभीत सीट से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। उनकी जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, कुरुक्षेत्र सीट से कुछ देर पहले बीजेपी ज्वाइन करने वाले नवीन जिंदल को उतारा गया है। पांचवी लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने 111 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।