13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Assembly Elections से पहले भाजपा नेताओं की बैठक, 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने आज यानी रविवार को 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर दिल्ली में बैठक की। चुनाव 2025 की शुरुआत में होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने आज यानी रविवार को 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) को लेकर दिल्ली में बैठक की। बैठक में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) और अन्य नेता मौजूद थे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआत में होने की संभावना है। आपको बता दें की चुनाव आयोग ने अभी तारीखों की घोषणा नहीं की है।

उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

आपको बता दें की 21 नवंबर को आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 2025 की शुरुआत में चुनाव होने की उम्मीद लगाई जा रही है। पार्टी ने छतरपुर, किराड़ी, विश्वास नगर, रोहताश नगर, लक्ष्मी नगर, बदरपुर, सीलमपुर, सीमापुरी, घोंडा, करावल नगर और मटियाला सीटों सहित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है।

ये है उमीदवार

सूची के अनुसार, ब्रह्म सिंह तंवर छतरपुर से, अनिल झा किराड़ी से, दीपक सिंगला विश्वास नगर से, सरिता सिंह रोहताश नगर से, बीबी त्यागी लक्ष्मी नगर से, राम सिंह नेता जी बदरपुर से, चौधरी जुबैर अहमद सीलमपुर से, वीर सिंह धींगान सीमापुरी से, गौरव शर्मा घोंडा से, मनोज त्यागी करावल नगर से और सुमेश शौकीन मटियाला से AAP के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

इन्हें नहीं मिला टिकट

भाजपा से आए ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा और बीबी त्यागी तथा कांग्रेस छोड़कर आए चौधरी जुबैर अहमद, वीर सिंह धिंगान और सुमेश शौकीन को आप ने टिकट दिया है। पार्टी ने तीन मौजूदा विधायकों मटियाला से गुलाब सिंह यादव, किराड़ी से ऋतुराज झा और सीलमपुर से अब्दुल रहमान को टिकट नहीं दिया है।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रूपये