7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

61 साल के दिलीप घोष ने बीजेपी नेता से की शादी, सामने आया वीडियो

Dilip Ghosh Wedding: BJP के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की शादी की खबर सुन बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार और लॉकेट चटर्जी जैसे नेता फूल और मिठाइयाँ लेकर बधाई देने पहुँचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 18 Apr 2025, 9:47 PM IST

पश्चिम बंगाल के प्रमुख भाजपा नेता और पूर्व सांसद 61 वर्षीय दिलीप घोष ने कोलकाता के न्यू टाउन स्थित अपने आवास पर एक निजी समारोह में भाजपा कार्यकर्ता रिंकू मजूमदार से विवाह किया। इस विवाह समारोह में सुकांत मजूमदार और लॉकेट चटर्जी सहित भाजपा के कुछ चुनिंदा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस शादी में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बाराती बनकर शामिल हुए। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

दुल्हन बनीं रिंकू मजूमदार

रिंकू मजूमदार, जिनकी उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है, न्यू टाउन में बीजेपी महिला मोर्चा की सक्रिय नेता हैं। वह तलाकशुदा हैं और उनके 26 वर्षीय बेटे हैं, जो कोलकाता के सॉल्ट लेक में आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं। दिलीप और रिंकू की मुलाकात पार्टी के कार्यक्रमों के दौरान हुई थी, और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। खास बात यह है कि रिंकू ने ही 2024 के लोकसभा चुनाव में दिलीप की हार के बाद उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था।

बधाई देने पहुंचे BJP नेता

यह शादी पूरी तरह निजी और सादगी भरी हुई, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा बीजेपी नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस समारोह में बाराती बनकर पहुंचे। समारोह में कोई भव्य आयोजन नहीं किया गया, लेकिन बाद में दिलीप के गृहनगर खड़गपुर में एक बड़े समारोह की योजना है। शादी की खबर सुन बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार और लॉकेट चटर्जी जैसे नेता फूल और मिठाइयाँ लेकर बधाई देने पहुँचे।

मां की इच्छा और शादी का फैसला

दिलीप घोष, जो 1984 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे और 2014 में बीजेपी में सक्रिय हुए, अब तक अविवाहित थे। उनकी मां पुष्पलता घोष लंबे समय से उनके लिए जीवनसाथी की तलाश में थीं 41 साल बाद, मां की इच्छा और रिंकू के प्रस्ताव ने दिलीप को इस नए अध्याय की शुरुआत के लिए राजी किया। बताया जाता है कि रिंकू ने दिलीप की मां से मुलाकात कर उन्हें शादी के लिए मनाया था।

ये भी पढ़ें : 61 साल के भाजपा नेता दिलीप घोष कर रहे शादी, दुल्हन बनने जा रहीं BJP की बड़ी पदाधिकारी ने खुद किया कन्फ़र्म