29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हमला, नीतीश ने बिहार की जनता को दिया धोखा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को वैशाली संसदीय क्षेत्र के पारू के एक हाई स्कूल में जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार और जदयू पर जमकर निशाना साधा। साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अवसर पर मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Jan 2023, 4:40 PM IST

jp_nadda.jpg

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हमला, नीतीश ने बिहार की जनता को दिया धोखा

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली। तीन घंटे देरी से पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को वैशाली संसदीय क्षेत्र के पारू के एक हाई स्कूल में जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार और जदयू पर जमकर निशाना साधा। साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अवसर पर मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहाकि, नीतीश जी ने जो भी फैसला किया वो उनको मुबारक वे जाने कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। उन्होंने बिहार की जनता के जनादेश का निरादर किया है, अपमान किया है और उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया है। प्रजातांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया जाएगा।

मोदी ने दिया 12 करोड़ बहनों को इज्जत घर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगे कहाकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ा रहे थे कि देश का प्रधानमंत्री लाल किले से शौचालय की बात कर रहा है। कांग्रेसी इसलिए मजाक उड़ा रहे थे क्योंकि उन्होंने गरीबी देखी ही नहीं थी। आज 12 करोड़ बहनों को इज्जत घर नरेंद्र मोदी ने दिया है।

पीएम मोदी ने भारत को बढ़ाने का किया काम

जेपी नड्डा ने कहाकि, पीएम मोदी ने पुतिन और जेलेंस्की से बातचीत करके यूक्रेन का युद्ध रुकवाया और एक साथ 25000 हजार विद्यार्थी को सुरक्षित निकालकर लाए। यूक्रेन में भारत के ही विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के भी छात्र तिरंगा लेकर सुरक्षित वहां से निकल गए। तमाम विपरीत परिस्थितियों में भारत को बढ़ाने का काम किया है तो पीएम मोदी जी ने किया है।

मोदी की वजह से मिला कोरोना कवच

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहाकि, अमेरिका और यूरोप में भी कोरोना टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया है जबकि भारत में 220 करोड़ से अधिक टीके लग चुके हैं। मोदी की वजह से ही ये कवच भारत की जनता को मिला है।

बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी

बिहार पर बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहाकि, आज हजारों करोड़ रुपए के पुल बिहार में बन रहे हैं। ये बिहार की तस्वीर और तकदीर, दोनों को बदल डालेंगे। ये सब काम शुरू हुए मोदी जी के नेतृत्व में... लेकिन अब एक समस्या है, हम ऊपर से तो लक्ष्मी भेज देंगे लेकिन अगर नीचे जंगलराज हो तो काम नहीं हो पाता। विकास थम जाता है।

यह भी पढ़े - भारतीय विज्ञान कांग्रेस में पीएम मोदी बोले, विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ना चाहिए

यह भी पढ़े - Bharat Jodo Yatra फिर से शुरू, यूपी की 3 लोस और 11 विस सीट की जनता को लुभाएंगे राहुल गांधी