स्टारलिंक को लेकर विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों पर संबित पात्रा ने कहा कि यह लड़ाई 'मोदी बनाम मीर जाफर' की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सत्ता के लिए देश को भी गिरवी रख सकते हैं। पात्रा ने कहा कि देश को जानना चाहिए कि विपक्षी नेता चुनाव जीते बिना और चुनाव लड़े बिना सत्ता में आना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे मेहनत किए बिना प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, भले ही इसके लिए देश को गिरवी रखना पड़े। पात्रा ने कहा कि 'मीर जाफर' दोहरे मापदंड अपनाने को तैयार है।