2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रवक्ता ने गांधी परिवार को बताया ‘कट्टर पापी परिवार’, कहा- जमीन हड़प कर दामाद को सौपना है इनका काम

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गांधी परिवार को 'कट्टर पापी परिवार' कहा, जिसपर आरोप लगाया कि इनका काम किसानों की जमीन हड़पना और अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा को सौंपना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 27 Dec 2022, 3:03 PM IST

bjp-spokes-person-gaurav-bhatia-told-congress-hardcore-sinful-family.jpg

BJP spokesperson told Gandhi family 'hardcore sinner family'

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी पर जमके निशाना साधा। उन्होंने 'कट्टर पापी परिवार' कहते हुए आरोप लगाया कि 2008-13 तक राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान 125 बीघा जमीन किसानों से खरीदी गई और 2 लोगों को हरिराम और नाथाराम को आवंटित कर दी गई। जब भाजपा की सरकार राजस्थान में आई तब FIR दर्ज हुई। पुलिस और ईडी ने जांच की तब पता चला कि अशोक गहलोत सरकार ने 'कांग्रेस परिवार' के आदेश पर एक ऐसे व्यक्ति को जमीन दी, जो वास्तव में था ही नहीं। इस जमीन को बाद में स्काईलाइन हॉस्पिटैलिटी को बेच दिया गया जिसमें रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां भागीदार हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी किसानों की जमीन हड़पी गई। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान भी किसानों की जमीन हड़पी गई। वहीं आगे गौरव भाटिया ने कहा कि " आज ये प्रमाण चीख-चीख कर कह रहे हैं कि तुम पापी परिवार हो, तुम भ्रष्ट्राचारी हो।" इसके अलावा भाटिया ने कहा कि "यह कहना गलत नहीं होगा कि पहले VVIP कल्चर का दाग किसी ने लगाया था तो यही दामाद थे, जिनको भारत का दमाद बताया जाता था।"

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ भ्रष्ट्राचारी और किसानों की जमीन हड़पने का दाग
गौरव भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि "रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आज भ्रष्ट्राचारी और किसानों की जमीन हड़पने का दाग है, लेकिन सोनिया गांधी अपने दमाद से कह रही हैं, ये दाम अच्छे हैं। इन दागों में कोई बुराई नहीं है, तुम्हारा तो काम ही जमीन हड़पना है।"

गांधी परिवार को लगता है उन तक नहीं पहुंचेगा कानून: गौरव भाटिया
गौरव भाटिया ने कहा कि "भ्रष्टाचारी गांधी परिवार ये सोचता है कि उन तक कानून नहीं पहुंचेगा। हमारी चोरी और हमारा भष्ट्राचार कभी पकड़ा नहीं जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी और जांच एजेंसियों के जज्बे से कोई भ्रष्टाचारी नहीं बच सकता है। आज गांधी परिवार भ्रष्टाचार करके थर-थर कांप रहे हैं, जो कि अच्छा है क्योंकि कानून के डर से कांप रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ी मुश्किलें, बिना मंजूरी दुबई में रुकने पर कोर्ट सख्त

यह भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल, सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करें नहीं तो इस्तीफा दें ; भाजपा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय