लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण, लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है। वहीं, राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होने जा रहा है। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 जुलाई को समाप्त होगी। लोकसभा सत्र के पहले दो दिन यानी 24 और 25 जून को नवनिर्वाचित सांसद संसद सदस्यता की शपथ लेंगे। सांसदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद 26 जून को लोकसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।