ये खास नेता करेंगे राम पर चर्चा
देश की संस्कृति या धार्मिक रीति रिवाज़ों से आगे निकलकर समाज के कोने-कोने को राम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। राम मंदिर पर चर्चा के लिए BJP की ओर से अपने खास नेताओं को सदन में उतारने का फैसला किया गया है। लोकसभा में होने वाली चर्चा में सुनील सिंह, सत्यपाल सिंह, निशिकांत दूबे, राजेन्द्र अग्रवाल, शिवसेना के सांसद धैर्यशील संभाजी राव हिस्सा लेंगे। वहीं राज्यसभा में राकेश सिन्हा और सुधांशु त्रिवेदी राम मंदिर पर होने वाली चर्चा का हिस्सा होगें।