पेगासस, एमएसपी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
माना जा रहा है कि संसद का बजट सत्र हंगामेदार होने वाला है। विपक्षी दल कांग्रेस ने बजट सत्र में कोरोना प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज, महंगाई, बेरोजगारी, पेगासस, किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी है। पार्टी का कहना है कि सीमा पर चीन की बढ़ती आक्रामकता और उसके साथ चल रहे गतिरोध, अर्थव्यवस्था की स्थिति, एयर इंडिया और दूसरी सरकारी कंपनियों के निजीकरण से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
यह भी पढ़ें - जानिए बजट तैयार करने वाली टीम, उसकी समझ, स्वभाव और जिम्मेदारी को