वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते दिनों दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में छात्रों के साथ एक बातचीत में संकेत दिए है कि इस बजट में किसानों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार लोगों के बीच जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती है। केंद्र सरकार की योजनाओं का हर किसी को लाभ मिल रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि युवा, महिला, अच्छे किसान जो हमें खाद्य सुरक्षा प्रदान करते हैं और बेचारे गरीब, जिन्हें अब भी ऊपर उठने के लिए सरकारी मदद की जरूरत है। हमारी सारी नीतियां इनकी जिंदगी बेहतर बनाने को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अंतरिम बजट में वित्तमंत्री प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त बढ़ाकर 9,000 रुपये कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के मालखाने में लगी भीषण आग, 300 गाड़ियां जलकर राख