Budget Session 2025: संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को अपना आठवां बजट पेश करेंगी। बता दें कि निर्मला सीतारमण का बतौर वित्तमंत्री यह 8वां बजट होगा, जिसमें 6 वार्षिक (Union Budget) और दो अंतरिम बजट (Interim Budget) शामिल हैं। परंपरा के अनुसार, सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी, जिसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश किया जाएगा।