29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सी.पी. राधाकृष्णन बने तेलंगाना के नए राज्यपाल, पुडुचेरी के उपराज्यपाल का भी संभालेंगे कार्यभार

C .P. Radhakrishnan: झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 20 Mar 2024, 3:29 PM IST

 C.P. Radhakrishnan becomes new Governor of Telangana also take charge of  Puducherry

झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उनके कैबिनेट सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य न्यायाधीश ने नियुक्ति का वारंट राज्यपाल को सौंपा

मुख्य सचिव शांति कुमारी ने राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा, जिसमें झारखंड के राज्यपाल को अपने कर्तव्यों के अलावा तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने नियुक्ति का वारंट राज्यपाल को सौंप दिया। तमिलिसाई सुंदरराजन के इस्तीफे के बाद राधाकृष्णन को तेलंगाना और पुदुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुंदरराजन तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं।

पिछले साल बने थे झारखंड के राज्यपाल

राधाकृष्णन तेलंगाना के तीसरे राज्यपाल हैं। वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में कोयंबटूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने पिछले साल झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। दिलचस्प बात यह है कि 2014 में राज्य के गठन के बाद से तेलंगाना के सभी तीन राज्यपाल तमिलनाडु से हैं। ईएसएल नरसिम्हन और तमिलिसाई सुंदरराजन भी तमिलनाडु से थीं।

मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुपूर के रहने वाले हैं राधाकृष्णन

गौरतलब हो कि सीपी राधाकृष्णन मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुपूर के रहने वाले हैं। उन्होंने बीबीए किया है। तमिलनाडु के विकास के लिए उन्होंने कई सराहनीय कार्य किए हैं। जिसमें उन्होंने सभी नदियों को जोड़ने के लिए प्रयास किए, आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल हुए, सबके लिए समान नागरिक कानून पर बल दिया और छुआछूत उन्मूलन को लेकर भी वह प्रयत्नशील रहे।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी की तीसरी लिस्ट पर इस दिन फैसला लेंगे PM मोदी, जानें कब होगा उम्मीदवारों का ऐलान