सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा, "हमने ओला और उबर दोनों कंपनियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पिछले एक साल से कैब सेवा प्रदाताओं के खिलाफ बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों और अन्य अनुचित व्यापार आचरण से संबंधित हैं।" राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के आंकड़ों के अनुसार 01.04.2021 से 01.05.2022 तक उपभोक्ताओं द्वारा ओला के खिलाफ 2482 शिकायतें और उबर के खिलाफ 770 दर्ज की गईं हैं।