2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा – ‘पैंगोंग झील के पास दूसरा पुल बना रहा चीन, सरकार सिर्फ निगरानी ही कर रही है’

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील पर चीन द्वारा एक और पुल बनाए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। इस बार पैगोंग लेक पर चीन द्वारा बनाए जा रहे ब्रिज को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री से देश का बचाव करने करे लिए कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 20 May 2022, 5:40 PM IST

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा - 'पैंगोंग झील के पास दूसरा पुल बना रहा चीन, सरकार सिर्फ निगरानी ही कर रही है'

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा - 'पैंगोंग झील के पास दूसरा पुल बना रहा चीन, सरकार सिर्फ निगरानी ही कर रही है'

भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील पर चीन द्वारा एक और पुल बनाए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता गैर-परक्राम्य है। चीन को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कहा कि उसके साथ नरम तथा उदारवादी नजरिए से काम नहीं चलेगा इसलिए करारी भाषा में प्रतिक्रिया देना जरूरी हो गया है।

बता दें, दो दिन पहले सामने आया था कि चीन पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पैंगोंग त्सो झील पर एक दूसरे पुल का निर्माण कर रहा है। सैटेलाइट इमेज और मामले के जानकार लोगों के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी। दो साल से अधिक समय से पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच जारी गतिरोध के बीच पुल का निर्माण किया जा रहा है।

राहुल गांधी हमेशा से ही चीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते आए हैं। फिर चाहे वो गलवान घाटी का मामला हो या फिर चीनी सैनिकों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की खबरें, हर बार राहुल गांधी ने सरकार से सवाल पूछे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "चीन ने पैंगोंग पर जब पहला पुल बनाया तब भारत सरकार ने कहा, 'हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।' अब चीन पैंगोंग पर दूसरा पुल बना रहा है। भारत सरकार फिर से कह रही है, 'हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। भारत की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को राष्ट्र की रक्षा करनी चाहिए।"

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के पास चीन के दूसरा पुल बनाने की खबरें आने के बाद विदेश मंत्रालय की तरफ से जवाब आया. जिसमें कहा गया कि खबरों के अनुसार जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह क्षेत्र दशकों से उस देश के कब्जे में है और भारत ऐसे घटनाक्रम पर नजर रखता है।

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री की बेटी को कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिए बर्खास्त करने के निर्देश, लौटाना होगा 41 महीने का वेतन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की मार्च में की गई टिप्पणी का भी संदर्भ दिया जिसमें केन्द्रीय मंत्री ने कहा था कि अप्रैल 2020 से चीन की तैनाती के बाद से पैदा 'तनाव और संघर्ष' सामान्य संबंधों के माध्यम से दूर नहीं हो सकता है। बागची ने कहा, "हमने पुल से जुड़ी खबरें देखी हैं। यह सेना से जुड़ा मुद्दा है, हम इसे चीन के कब्जे वाला क्षेत्र मानते हैं। रक्षा मंत्रालय इस संबंध में विस्तार से टिप्पणी कर सकेगा।" अब इसी जवाब पर राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है।

यह भी पढ़ें: रेलवे को मिलेगी रफ्तार! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन की कही बात

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़