scriptरेलवे को मिलेगी रफ्तार! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन की कही बात | India make 75 Vande Bharat trains before August 2023-Railway Minister | Patrika News

रेलवे को मिलेगी रफ्तार! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन की कही बात

locationनई दिल्लीPublished: May 20, 2022 03:23:50 pm

Submitted by:

Archana Keshri

चेन्नई में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत ट्रेन के डिब्बों के निर्माण का जायजा लेने के लिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का दौरा किया। उन्होंने कहा कि “वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नै में फास्ट ट्रैक मोड पर है।

रेलवे को मिलेगी रफ्तार! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन की कही बात

रेलवे को मिलेगी रफ्तार! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन की कही बात

चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के अपने दौरे के दौरान, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 12,000वें लिंके हॉफमैन बुश कोच को झंडी दिखाकर रवाना किया और वंदे भारत ट्रेनों के लिए कोचों के निर्माण की जांच की। रेल मंत्री चेन्नई में वंदे भारत के ट्रैनों के डिब्बों के निर्माण का जायजा लेने फैक्ट्री पहुंचे थे, जहां उन्होंने निर्मित वंदे भारत ट्रेनों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अगले साल तक और ट्रेनों के उत्पादन के संबंध में भी बड़ी घोषणाएं कीं।
रेल मंत्री ने कहा, “इनमें से 75 और ट्रेनों का उत्पादन किया जाना है। ये नई ट्रेनें पुराने मॉडलों की तुलना में बेहतर उन्नत संस्करण होंगी, जिनका उत्पादन 15 अगस्त, 2023 से पहले किया जाना है।”
https://twitter.com/ANI/status/1527544384215928832?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “ICF चेन्नई में वंदे भारत का निर्माण तेजी से हो रहा है।”

https://twitter.com/AshwiniVaishnaw/status/1527521047435567104?ref_src=twsrc%5Etfw
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) का दौरा किया और वंदे भारत ट्रेन के प्रोडक्शन का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने फैक्ट्री के कर्मचारियों का उत्सागवर्धन भी कया।
https://twitter.com/RailMinIndia/status/1527522972868542464?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें, 2019 में शुरू की गई वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें, जिसे मूल रूप से ट्रेन 18 कहा जाता है, वर्तमान में दिल्ली-वाराणसी और दिल्ली-कटरा मार्गों पर चल रही हैं। तो वहीं अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि अगले तीन वर्षों में 400 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट का UIDAI को निर्देश, सेक्स वर्कर्स को भी जारी किया जाए आधार कार्ड

railway.jpg

बजट प्रावधान के अनुसार 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन पर 120 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ट्रेनों के इस नए संस्करण में वंदे भारत ट्रेनें हल्की, अधिक ऊर्जा-कुशल होंगी, और इनमें अधिक आधुनिक सुविधाएं और यात्री सुविधाएं होंगी। अब तक केवल बैठने की व्यवस्था वाली 102 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई गई हैं।

railway_minister.jpg

ट्रेन के इस मौजूदा इंटरेक्शन में रात भर लंबी दूरी की यात्रा की सुविधा के लिए एक स्लीपर कोच होगा। नई ट्रेनों में AC-1, AC-2 और AC-3 कोच के साथ 3 कक्षाएं होंगी। बताते चलें वर्तमान समय की वंदे भारत ट्रेनों में केवल चेयर कार सीटिंग प्रारूप है। आधुनिक तकनीक का लाभ उठाने के लिए, हल्की बोगियों, ट्रांसफार्मरों और मोटरों के साथ-साथ अन्य चीजों के लिए विनिर्देश तैयार किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

अफगानिस्तान में तालिबान का नया फरमान- ‘महिला टीवी एंकर चेहरा ढककर पढ़ें खबर’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो