30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद का हुआ पुनर्गठन, बिबेक देबराय बने रहेंगे अध्यक्ष

पीएम नरेंदी मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद का हाल ही में पुनर्गठन किया गया। बिबेक देबराय इस परिषद के अध्यक्ष बने रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Oct 2021, 10:03 AM IST

screenshot_2021-10-28_collage_maker_befunky_create_photo_collages.png

Central Government reconstituted EAC-PM under Bibek Debroy

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद (Economic Advisory Council / EAC-PM) का हाल ही में पुनर्गठन किया गया। इस पुनर्गठन के तहत बने नए आर्थिक सलाहकार परिषद को 2 साल की मंज़ूरी दी गई है। इस पुनर्गठन में बिबेक देबराय को आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष पद पर बनाए रखा गया है।

आर्थिक सलाहकार परिषद का उद्देश्य

आर्थिक सलाहकार परिषद केंद्र सरकार द्वारा गठित ऐसा स्वतन्त्र परिषद होता है जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री को आर्थिक मुद्दों [पर सलाह देना होता है। इसके साथ ही यह परिषद प्रधानमंत्री को विभिन्न आर्थिक फैसलों और नीतियों के लिए सुझाव देने का कार्य भी करता है।

यह भी पढ़े - बिहार का सबसे बड़ा चारा घोटाला उजागर करने वाले आईएएस अमित खरे पीएम मोदी के सलाहकार नियुक्त

आर्थिक सलाहकार परिषद में किए गए बदलाव

27 अक्टूबर को केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी नॉटिफिकेशन में आर्थिक सलाहकार परिषद में किए गए बदलाव की जानकारी दी गई। इस बदलाव को 2 साल की मंज़ूरी दी गई है। आर्थिक सलाहकार परिषद के पुनर्गठन के बाद जहां बिबेक देबराय को को अध्यक्ष बनाए रखा है, वहीं वी. अनंत नागेश्वरन को इससे हटाया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) की डायरेक्टर जनरल पूनम गुप्ता और आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर टीटी राम मोहन को इसमें शामिल किया गया है। परिषद के अन्य सदस्यों में साजिद चिनाय, नीलकंठ मिश्रा और निलेश शाह पहले से शामिल हैं।

यह भी पढ़े - पीएम मोदी ने की 'आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा' कार्यक्रम के लाभार्थियों से बात, गोवा को बताया विकास का नया मॉडल