31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandra Grahan : खत्म हुआ सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण, अब 648 साल बाद दिखेगा ऐसा नजारा

Chandra Grahan. इस साल का अंतिम और सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है। अब करीब 648 सालों के इंतजार के बाद लोग इतने लंबे आंशिक चंद्र ग्रहण देखेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 20 Nov 2021, 12:18 AM IST

Chandra Grahan, after 648 years will be such a long lunar eclipse

Chandra Grahan, after 648 years will be such a long lunar eclipse

नई दिल्ली। Chandra Grahan. इस साल का अंतिम और सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है। बता दें कि शुक्रवार दोपहर 12:48 से शुरू हुआ ये ग्रहण शाम 4:17 पर समाप्त हुआ। इस चंद्र ग्रहण की सबसे खास बात ये है कि ये 580 साल बाद सबसे लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण था। इस दौरान भारत के कुछ हिस्सों में ये आंशिक तौर पर ही दिखाई दिया। उपछाया ग्रहण होने के कारण भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं था और इससे संबंधित कोई भी मान्यताएं लागू नहीं थीं।

हजारों साल बाद पड़ा इतना लंबा चंद्र ग्रहण
वैज्ञानिकों ने इस चंद्र ग्रहण को हजारों सालों बाद लगने वाला सबसे लंबा ग्रहण बताया है। वैज्ञानिकों के अनुसार 19 नवंबर यानि आज का ग्रहण करीब 1000 सालों की अवधि में लगने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण था। इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 3 घंटे, 28 मिनट और 23 सेकेंड थी। बता दें कि इससे पहले 18 फरवरी, 1440 को इतनी लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण हुआ था।

648 साल बाद दिखेगा ऐसा नजारा
जानकारी के मुताबिक अब इतनी लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण देखने के लिए लोगों को कई सालों का इंतजार करना पड़ेगा। बताया गया कि अब इतनी लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण 8 फरवरी, 2669 को लगेगा। मतलब साफ है कि अब करीब 648 सालों के इंतजार के बाद लोग इतने लंबे आंशिक चंद्र ग्रहण देखेंगे।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने किसानों को लिखा ओपन लेटर, सरकार को संदेश- अब सबक ले लो

विशेषज्ञों का कहना है कि आज लगे आज का सबसे लंबी अवधि के आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की बाहरी छाया करीब 6 घंटे एक मिनट तक रही। वहीं पृथ्वी की भीतरी और गहरी छाया चंद्रमा पर 3 घंटे 28 मिनट के लिए रही। बता दें कि किसी भी आंशिक चंद्र ग्रहण के लिए ये अवधि असामान्य मानी जाती है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय