31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने किसानों को लिखा ओपन लेटर, सरकार को संदेश- अब सबक ले लो

सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के नाम एक ओपन लेटर लिखा है। इस खत में राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के रद्द होने पर किसानों को बधाई दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी को इस आंदोलन से सबक लेने की नसीहत भी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 19 Nov 2021, 10:58 PM IST

rahul gandhi open letter to farmers after repeal farm laws

rahul gandhi open letter to farmers after repeal farm laws

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज करीब एक साल बाद तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद से विपक्ष सरकार पर तंज कस रही है। विपक्ष का कहना है कि आखिरकार सरकार को अन्नदाताओं की जिद के आगे झुकना ही पड़ा। वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के नाम एक ओपन लेटर लिखा है। इस खत में राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के रद्द होने पर किसानों को बधाई दी है।

पीएम मोदी को दी सबक लेने की नसीहत
खत में राहुल गांधी ने अन्य मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को इस आंदोलन से सबक लेने को कहा है। राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर कभी इस तरह से कोई कानून लाने के बारे में विचार भी नहीं करना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान करने पर किसानों को बधाई दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जीत उनकी भी है जो लौट के घर ना आए। हार उनकी ही है जो अन्नदाताओं की जान बचा ना पाए। जानकारी के मुताबिक किसान आंदोलन में अब तक करीब 700 किसानों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Instagram बंद करने जा रहा है अपना ये ऐप, यूजर्स को जल्द ही मिलेगा नोटिस

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार के इस फैसले को सत्य की जीत बताया था। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई और तानाशाही करने वाले लोगों के अहंकार की हार हुई है। न्याय के लिए इस संघर्ष में 700 से अधिक किसानों ने बलिदान दिया है, लेकिन उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया आज किसानों का बलिदान रंग लाया है। सत्ता में बैठे जिन लोगों ने किसानों और मजदूरों के खिलाफ साजिश रची, आज उनकी हार हुई है